Dalit girl gangrape in Uttar Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंगन में सो रही दलित नाबालिग को अगवाकर गैंगरेप

khaskhabar.com:
आंगन में सो रही दलित नाबालिग को अगवाकर गैंगरेप
चंदौली। उत्तर प्रदेश में चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज नहीं किया। पीडि़ता के पिता ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर अपनी नाबालिग पुत्री संग सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने पीडि़त किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी। परिजनों के अनुसार, 13 जून की रात दलित किशोरी अपने घर के आंगन में सो रही थी।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement