Refresher course on computer application and data analysis started in CCHU-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CCHU में कंप्यूटर एप्लिकेशन एवं डाटा विश्लेषण विषय पर रिफ्रेशर कोर्स शुरू

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जुलाई 2023 4:06 PM (IST)
CCHU में कंप्यूटर एप्लिकेशन एवं डाटा विश्लेषण विषय पर रिफ्रेशर कोर्स शुरू
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,(सीसीएचएयू) हिसार के मानव संसाधन प्रबंधन निदेशालय में कंप्यूटर एप्लिकेशन एवं डाटा विश्लेषण विषय पर रिफ्रेशर कोर्स आरंभ किया गया है। मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के सांख्यिकी व गणित विभाग के सहयोग से आयोजित इस रिफ्रेशर कोर्स में सीसीएचएयू सहित लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के प्राध्यापक भाग ले रहे हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी विकास के इस युग में वैज्ञानिकों को नवीनतम उपकरणों व नवाचारों से अपडेट रखना जरूरी हो गया है। कंप्यूटर एप्लिकेशन एवं डाटा विश्लेषण की कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। डाटा विश्लेषण से किसी भी निर्णय लेने में बहुत सहायता मिलेगी। इसके प्रयोग से भविष्य में होने वाली अस्थिरताएं व समस्याओं से सफलतापूर्वक निपटा जा सकता है। यह मौसम का पूर्वानुमान, ज्वलंत मुद्दे व संसाधनों का समुचित प्रयोग करने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया कि यह कोर्स कृषि वैज्ञानिकों द्वारा डाटा आधारित निर्णय लेने, कृषि पैदावार में वृद्धि व संसाधनों के दुरुपयोग को कम करने में सहायक साबित हो सकता है। नई तकनीक का ज्ञान व कौशल विकास कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने व समस्याओं को निपटाने में किसानों को सक्षम बना सकता है।
कृषि क्षेत्र में इस पाठ्यक्रम के प्रयोग से सटीक खेती करने के अवसर खुलेंगे। इस रिफ्रेशर कोर्स से प्राप्त ज्ञान न केवल वैज्ञानिकों व प्राध्यापकों को व्यक्तिगत रूप से लाभान्वित करेगा बल्कि कृषि समुदाय की सामूहिक प्रगति में भी योगदान देगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement