Advertisement
रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम नजदीक

भर्ती संबंधित विवरणः
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 1265 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 542 पद, ओबीसी के लिए कुल 296 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 147 पद, एससी के लिए कुल 176 पद और एसटी के लिए कुल 104 पद आरक्षित किए गए हैं। स्टेशन मास्टर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
आयु-सीमाः
उम्मीदवारों की आयु 20 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। कैसे होगा चयनः उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में किया जाएगा। पहला चरण सीबीटी, दूसरा चरण सीबीएटी और तीसरा चरण दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया है। सीबीटी परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, रीजनिंग और लॉजिकल कैपेबिलिटी विषय से 100 अंकों अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है।
इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी और एससी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें सीबीएटी परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


