Advertisement
वैपकॉस लिमिटेड में इंजीनियर सहित कई पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, 18 नवंबर तक करें आवेदन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से विशेषज्ञ-इंजीनियर (पर्यावरण) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक या समकक्ष और पर्यावरण इंजीनियरिंग में एमटेक या समकक्ष; विशेषज्ञ-वैज्ञानिक (वानिकी) के लिए वानिकी/पारिस्थितिकी/पर्यावरण विज्ञान/वन्यजीव विज्ञान या समकक्ष विषय में मास्टर्स या पीएचडी; विशेषज्ञ-वैज्ञानिक (मत्स्य पालन एवं जलीय पारिस्थितिकी) के लिए मास्टर या पीएचडी (मत्स्य पालन/जलीय पारिस्थितिकी/प्राणीशास्त्र या समकक्ष); और विशेषज्ञ-सामाजिक वैज्ञानिक के लिए सामाजिक विज्ञान या इसके समकक्ष विषय में मास्टर्स या पीएचडी होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 3 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु सभी पदों के लिए 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों के चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल और मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 रुपए प्रति माह होगी।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को केवल उनके रजिस्टर्ड ई-मेल या वैपकॉस की वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को डाक द्वारा कोई व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


