Advertisement
आईओसीएल में 409 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 18 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर की सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे खुद को एनएटीएस/एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करने के बाद आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तय समय सीमा के अंदर पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से अनुशासन-वार 10वीं के साथ आईटीआई/12वीं/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन होनी चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता परीक्षा में मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड आईओसीएल के नियमों के अनुसार होगा।
कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


