Advertisement
खुशखबरी: वैपकोस ने प्रोजेक्ट मैनेजर सहित 29 पदों के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख, अब 25 नवंबर तक मौका

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि पहले 7 नवंबर तक तय की गई थी, जिसे आगे बढ़ाकर अब 25 नवंबर तक कर दिया गया। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों पर नियुक्त होने के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नई तय समय सीमा के अंदर अपना सीवी अधिसूचना में दी गई आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पोस्ट के अनुसार निर्धारित 2 से 15 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।
आवेदकों की अधिकतम आयु 67 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए वैपकोस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


