Recruitment for 215 Assistant Posts at Delhi University: Application Deadline Extended; Apply by November 30-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक कर सकेंगे अप्लाई

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2026 3:57 PM (IST)
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक कर सकेंगे अप्लाई
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है। बता दें, डीयू में असिस्टेंट के कुल 215 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर, 2026 निर्धारित थी। लेकिन डीयू की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को अब 30 नवंबर, 2026 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। ये कर सकते हैं अप्लाई
असिस्टेंट के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। हिंदी में टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
एग्जाम पैटर्न
डीयू की ओर से फिलहाल परीक्षा तिथि का एलान नहीं किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात लिखित परीक्षा तिथि का एलान किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए संचालित की जाएगी।

इन स्टेप्स से करें अप्लाई

असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें। वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद Delhi University Assistant Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक कर लें। अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें। फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement