NCL Recruitment for various Executive Posts, Registration Starts from 20th November-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनसीएल में एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 20 नवंबर से स्टार्ट

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 2:48 PM (IST)
एनसीएल में एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 20 नवंबर से स्टार्ट
करियर डेस्क। नई दिल्ली एनसीएल इंडिया ने डिप्टी जनरल मैनेजर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 145 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर इस भर्ती के लिए 20 नवंबर, 2026 से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 19 दिसंबर, 2026 निर्धारित है।
ये कर सकते हैं अप्लाईः
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित क्षेत्र में स्नातक या अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु पदानुसार 30, 32, 36, 47 और 52 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। जैसे एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा चयनः
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 80 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 20 अंकों के लिए होगा। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
रजिस्ट्रेशन फीसः
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 854 रुपये निर्धारित है। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। लेकिन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 354 रुपये प्रोसेसिंग फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement