Advertisement
युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ट्रेड अप्रेंटिस (अटेंडेंट ऑपरेटर, केमिकल प्लांट) और ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर) मैकेनिकल के लिए 3 वर्षीय बीएससी (गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान या औद्योगिक रसायन विज्ञान) में, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा और टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रूमेंटेशन) के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग/अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता सूची, दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति पूर्व चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड अप्रेंटिस अधिनियम, 1961/1973, अप्रेंटिस नियम, 1992 (यथा संशोधित) और निगम के दिशानिर्देशों के अंतर्गत दिया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की सूची जारी करने की संभावित तारीख 11 दिसंबर 2026 है। वहीं, दस्तावेज सत्यापन 14 से 18 दिसंबर 2026 को आयोजित होने की संभावना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


