Advertisement
UGC नेट की विषयवार डेटशीट जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होगी परीक्षा

बीते दिनों नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार का अवसर दिया था। आवेदन में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 2 नवंबर से खोली गई थी। अभ्यर्थियों के पास 4 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 50 मिनट तक अपने आवेदन पत्र में दर्ज विवरण में जरूरी बदलाव का अवसर था। इस दौरान कई अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेजों के आधार पर आवेदन पत्र में सुधार किया।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई थी कि वे करेक्शन विंडो के दौरान अपने आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें और किसी भी तरह की गलती होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर उसे ठीक कर लें। एनटीए की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी नवंबर के अंतिम सप्ताह तक दे दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को जारी किए जा सकते हैं।
वहीं, परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जल्द घोषित कर दिया है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपना कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें। आगे की सूचनाओं के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


