Recruitment for 120 Posts at Exim Bank: Apply for Management Trainee and Manager Positions by December 11-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक्जिम बैंक में 120 पदों पर निकली भर्ती, मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर के लिए 11 दिसंबर तक करें आवेदन

khaskhabar.com: रविवार, 15 नवम्बर 2026 12:39 PM (IST)
एक्जिम बैंक में 120 पदों पर निकली भर्ती, मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर के लिए 11 दिसंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे 27 नवंबर से इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती के जरिये कुल 120 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार 11 दिसंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती संबंधित विवरण नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक कुल 120 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए कुल 90 पद और मैनेजर के लिए 30 पद आरक्षित है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग जैसे एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये और मैनेजर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज निर्धारित है। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये और एससी एवं एसटी, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement