khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 9:00 PM (IST)
उन्होंने कहा, कला और कलाकार का राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं
है। जो कलाकार इन चीजों से दूर हैं, उन्हें इसमें नहीं खींचना चाहिए, फिर
चाहें वह गुलाम अली हों या अनुपम खेर साहब। फनकार को केवल उसका काम करने
देना चाहिए। गुलाम अली साहब को भारत के लोग बहुत पसंद करते हैं, उनका
कार्यक्रम रद्द हो जाने भर से भारत के लोगों का उनके लिए प्यार खत्म नहीं
हुआ। सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए कभी-कभी ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों को बहुत पसंद किया जाता है।
आईएएनएस