khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 8:59 PM (IST)
भारत और पाकिस्तान इन दिनों
मुश्किल भरे संबंधों से गुजर रहे हैं। वहीं इससे कला जगत अछूता नहीं है।
भारत में कुछ महीनों पहले आमिर के पिता गुलाम अली के कार्यक्रम रद्द कर दिए
गए थे। कई जगह पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध किया गया था। तो वहीं, एक
साहित्य समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जा रहे अनुपम खेर का वीजा
आवेदन रद्द कर दिया गया था। आमिर से जब पूछा गया कि वह इन घटनाओं को कैसे
देखते हैं, तो उन्होंने कहा, हर कलाकार प्यार का संदेश देता है, फिर चाहे
वह किसी भी देश का हो, मैं भी पूरी दुनिया में कार्यक्रम करने जाता हूं, और
मुझे बहुत प्यार मिलता है। मुझे लगता है कि कलाकारों को केवल प्यार की हद
तक ही देखना चाहिए इसके अलावा उन्हें किसी भी मुद्दे में नहीं खींचना
चाहिए।