Advertisement
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज

इस सवाल पर अमिताभ ने हंसते हुए कहा, ‘क्योंकि आपने सवाल पूछा है, तो हम उसका जवाब देंगे, साहब। हमने शराब पीकर एक्टिंग नहीं की है। वह जो भी है, केवल नाटक है।’
अमिताभ ने कहा, ‘वह एक्टिंग नहीं थी, उसकी कहानी हमें बहुत पसंद है। खासकर उसमें जो पिता और बेटे का रिश्ता दिखाया गया है, वह हमें बहुत अच्छा लगा। ओम प्रकाश के साथ जो मित्रता और उनकी भूमिका है, वह भी हमें बहुत पसंद है।’
बता दें कि फिल्म 'शराबी' साल 1984 में रिलीज हुई थी। प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जया प्रदा, प्राण और ओम प्रकाश अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म में अमिताभ ने एक अमीर कारोबारी के बेटे विक्की कपूर का किरदार निभाया था, जो अपने पिता से भावनात्मक दूरी के कारण शराब का सहारा लेता है। फिल्म में पिता-पुत्र के रिश्ते और विक्की की जिंदगी के कई भावनात्मक पहलुओं को दिखाया गया था।
'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


