बढेंगी इंतजार की घडियां, बाहुबली-2 के प्रदर्शन पर लटकी तलवार
khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 9:41 PM (IST)
पिछले एक वर्ष से लगातार चर्चाओं का आकर्षण बनी निर्देशक एस.एस.राजामौली की तमिल, तेलुगु और हिन्दी में बन रही बाहुबली-2 के इस वर्ष प्रदर्शन पर तलवार लटक गई है। बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की जोरदार चर्चा है कि 28 अप्रैल 2017 को प्रदर्शित होने वाली फिल्म अपने तय पर प्रदर्शित नहीं होगी। इसकी प्रदर्शन तिथि आगे सरकाई जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2016 में पूरी होनी थी, लेकिन वह अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, जिसके चलते इसकी प्रदर्शन तिथि प्रभावित हो रही है। पहले यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 2016 में प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन दृश्यों के सैट बनाने और तैयारी में अधिक समय लगने के कारण इसे अप्रैल 2017 के लिए स्थगित किया गया था।