वर्तमान में फिल्म ‘शिवाय’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता अजय देवगन का
कहना है कि उन्हें डांस पसंद नहीं है। अजय ने जूम चैनल के ‘दिवाली बीट्स’
शो पर कहा, ‘‘मुझे डांस पसंद नहीं है... मैं डांस में बहुत कुशल नहीं हूं,
लेकिन मैं बीट्स के अनुसार डांस कर लेता हूं।’’
फिल्म ‘इश्क’ की
शूटिंग को याद करते हुए अजय ने कहा, ‘‘ काजोल, आमिर खान और जूही चावला के
साथ ‘नींद चुराई मेरी’ गीत की शूटिंग के दौरान, हमें बहुत मजा आया था। मुझे
याद है कि मैंने उस गीत पर डांस किया था, लेकिन मुझे डांस पसंद नहीं है।’’
यह भी पढ़े :महमूद को किशोर ने नहीं दिया काम,जानें-रोचक किस्से यह भी पढ़े :तो रिलीज से पहले ये नाम थे इन Superhit फिल्मो के