Advertisement
पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से मिली 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की प्रेरणा: अक्षय कुमार

फिल्म के विचार के बारे में बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "यह एक छोटी सी बात है, 'स्वच्छ भारत'। जब प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में अभियान शुरू करने के बाद इस बारे में बोलना शुरू किया, तो मैंने सोचा कि वह शौचालय बनाने की बात कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री ने जो भी कहा, वह सही है। हमारे देश में कई महिलाओं के घरों में शौचालय नहीं हैं और इस वजह से उन्हें शौच के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।" अभिनेता ने बताया कि इस विचार के सामने आने के बाद उन्होंने इस मुद्दे के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की और इसी दौरान उन्हें 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की कहानी मिली।
अक्षय कुमार ने कहा, "इसके बाद मैं इस कहानी को लोगों के सामने लेकर आया। इसलिए यह फिल्म उनसे (प्रधानमंत्री मोदी) प्रेरित थी।" इससे पहले साल 2017 में आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी इसके विचार का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म की प्रेरणा प्रधानमंत्री के 'स्वच्छ भारत अभियान' से मिली थी।
हालांकि, फिल्म के लेखकों ने साल 2017 में आईएएनएस से बातचीत में बताया था कि 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की परिकल्पना नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले ही कर ली गई थी।
वहीं, साल 2017 में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री को अपनी आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी दी थी। अभिनेता ने लिखा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई और उन्हें अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के बारे में बताने का मौका मिला। सिर्फ फिल्म का शीर्षक सुनकर उनके चेहरे पर आई मुस्कान ने मेरा दिन बना दिया।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


