Advertisement
चूहे का पीछा करते-करते कपड़े की दुकान में घुसा अजगर

प्राप्त समाचारों के अनुसार एक ग्राहक ने पहले अजगर को देखा, उसे लगा कोई चूहा है। उसने दूकानदार को इसके बाद में जानकारी दी, जब ठीक तरीके से देखा गया तो लोग हैरत में पड़ गए और ग्राहक दुकान से निकलकर बाहर आ गए। आप पास की दुकानों में यह जानकारी पहुंच गई, जिसके बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
इसके बाद मेरठ वन विभाग को तुरंत सूचित किया गया। मेरठ वन विभाग की तरफ से एक टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया। लोग हैरान है कि आखिर इतना बड़ा अजगर दुकान में पहुंचा कैसे?
वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर लिया और उसे जंगल में छोड़ दिया है, अजगर से किसी को किसी तरह की हानि नहीं पहुंची है। कहा जा रहा है कि अजगर पास के नाले से चूहे का पीछा करते हुए दुकान में पहुंचा होगा, हालांकि अब इस घटना के बाद इसकी इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
अजब गजब
Advertisement
Traffic
Features


