Advertisement
मां के प्यार में बेटे ने जीते-जी बनवा ली अपनी कब्र, 27 साल बाद भी नहीं भूला मां का साथ

27 साल बाद भी नहीं बदला मां के प्रति प्यार
मां को इस दुनिया से गए करीब 27 साल हो चुके हैं, लेकिन मंजूर का उनसे जुड़ाव आज भी पहले जैसा है। वह नियमित रूप से मां की कब्र पर जाते हैं, उसकी साफ-सफाई करते हैं और वहां बैठकर दुआ मांगते हैं। मां की कब्र के पास समय बिताना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।
मौत के बाद भी मां के करीब रहने की ख्वाहिश
मंजूर को हमेशा यह चिंता रहती थी कि उनके निधन के बाद कहीं उन्हें मां की कब्र से दूर न दफना दिया जाए। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जिंदगी में ही मां की कब्र के ठीक बगल में अपने लिए कब्र बनवा ली। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने लिए हरे रंग का कफन भी खरीदकर रख लिया है। मंजूर को हरा रंग पसंद है और वह इसे हुसैनी परंपरा से जोड़कर देखते हैं।
मंजूर का कहना है कि दुनिया में उनका काम पूरा हो चुका है और अब उन्हें अल्लाह के बुलावे का इंतजार है। उनकी आखिरी ख्वाहिश यही है कि इस दुनिया से जाने के बाद भी उन्हें अपनी मां के पास ही जगह मिले।
गांव के विकास में भी दिया योगदान
मंजूर हसन का योगदान केवल अपने परिवार तक सीमित नहीं है। बताया जाता है कि उन्होंने अपने पैसों से गांव में मदरसा, मस्जिद और बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल भी बनवाया है। गांव के लोग उनके सामाजिक कार्यों और मां के प्रति गहरे लगाव का सम्मान करते हैं।
सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग
मंजूर की यह कहानी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से चर्चा में आ गई। लोग मां-बेटे के इस अनोखे रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि आज के दौर में मां के प्रति ऐसा समर्पण देखने को कम मिलता है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे मां और बेटे के अटूट प्रेम की भावुक मिसाल बताया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
अजब गजब
Advertisement
Traffic
Features


