Advertisement
बहू सरपंच बनी तो सास ने गांव के नाम कर दी जमीन, पंचायत भवन के लिए दान की सवा बीघा भूमि

जानकारी के अनुसार, राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025 में अखेपुरा को नई ग्राम पंचायत का दर्जा दिया था। पंचायत बनने के बाद यहां अपना भवन नहीं होने से प्रशासनिक कामकाज और ग्राम सभाओं के आयोजन में दिक्कतें आ रही थीं।
नवनिर्वाचित सरपंच रतनदेवी ने गांव के विकास और पंचायत भवन की आवश्यकता को देखते हुए यह मुद्दा परिवार के सामने रखा। इसके बाद उनके पति भवानी जाट और अन्य परिजनों ने आपसी सहमति से निजी जमीन पंचायत को देने का निर्णय लिया। परिवार की बुजुर्ग मुखिया रामप्यारी देवी ने भी इस फैसले पर सहमति जताते हुए अपने नाम दर्ज साढ़े तीन बीघा जमीन में से सवा बीघा भूमि ग्राम पंचायत के नाम रजिस्टर्ड करवा दी।
जमीन मिलने से पंचायत भवन निर्माण की उम्मीद बढ़ी
रामप्यारी देवी और उनके परिवार की इस पहल से अखेपुरा के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जमीन पंचायत के नाम होने के बाद अब यहां नए पंचायत भवन के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। इससे पंचायत के प्रशासनिक कार्यों और ग्राम सभाओं के संचालन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
गांव के सार्वजनिक हित में लिया गया यह फैसला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण सास-बहू और उनके परिवार की पहल को गांव के विकास में योगदान देने वाली मिसाल के तौर पर देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
अजब गजब
Advertisement
Traffic
Features


