An entire village shuts off electricity for a bird; Koodu, based on a true incident, will be screened at IFFI.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक चिड़िया के लिए पूरे गांव ने बंद की बिजली, सच्ची घटना पर बनी 'कूडू' की आईएफएफआई में होगी स्क्रीनिंग

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 3:14 PM (IST)
एक चिड़िया के लिए पूरे गांव ने बंद की बिजली, सच्ची घटना पर बनी 'कूडू' की आईएफएफआई में होगी स्क्रीनिंग
चेन्नई । तमिल फिल्म 'कूडू' अपनी अनोखी कहानी को लेकर चर्चा में है। निर्देशक जॉयल विजय की यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो इसे गोवा में होने वाले 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म को महोत्सव के 'कला प्रीमियर' सेक्शन में जगह मिली है। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पैनोरमा स्टूडियोज ने स्काईमून एंटरटेनमेंट और कल्ट डिजिटल के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाया है। फिल्म की कहानी तमिलनाडु के एक गांव की है, जहां बिजली के ट्रांसफॉर्मर के अंदर एक दुर्लभ प्रजाति की चिड़िया अंडे दे देती है। ऐसे में गांव वालों के सामने एक मुश्किल स्थिति खड़ी हो जाती है। चिड़िया और उसके अंडों की सुरक्षा के लिए ग्रामीण एक ऐसा फैसला लेते हैं, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। वे पूरे 35 दिनों तक अपनी मर्जी से गांव की बिजली बंद रखने का फैसला करते हैं, ताकि चिड़िया के घोंसले और उसमें पल रहे जीवन को कोई नुकसान न पहुंचे।
सूत्र के मुताबिक, 'कूडू' एक इमोशनल ड्रामा है, जिसमें इंसानियत, दया और एकजुटता को दिखाया गया है। फिल्म यह बताने की कोशिश करेगी कि जब पूरा समुदाय किसी एक मकसद के लिए साथ खड़ा होता है, तो कितने असाधारण काम किए जा सकते हैं। कहानी में गर्मजोशी, हास्य और भावनाओं का मेल देखने को मिलेगा। इसमें आम लोगों और उनके छोटे-छोटे प्रयासों को केंद्र में रखा गया है।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इसकी शूटिंग तमिलनाडु के वाचाथी गांव में करीब 40 दिनों तक हुई। यह कहानी किसी एक या दो मुख्य किरदारों के इर्द-गिर्द नहीं घूमती, बल्कि इसमें छह से सात किरदारों और उनकी जिंदगी को अहमियत दी गई है। फिल्म की कहानी साल 2020 में तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कोथाकुडी गांव में हुई एक वास्तविक घटना से प्रेरित है।
फिल्म में संगीत मनोज कृष्णा ने दिया है। इसमें तमिल सिनेमा के कई जाने-पहचाने कलाकार नजर आएंगे। कलाकारों में वी.जे. कथिरवन, जयप्रकाश, विवेक प्रसन्ना, देविका सतीश, रचित महालक्ष्मी, नमो नारायण, शा रा, चार्ल्स विनोद, अनीता संपत, शशि सेल्वराज, द्रविड़ सेल्वम, वी.जे. आशिक और थाना लक्ष्मी शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement