khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 6:50 PM (IST)
प्रतापगढ। नगदी, ज्वैलरी व अन्य सामान के साथ चोर अब लहसुन भी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे ही एक वारदात प्रतापगढ़ में हुई। चोरों ने जिले के सालमगढ़ थाना के दलोट कस्बें मेें चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संदीप पिता भागीरथ पाटीदार निजी मकान से अज्ञात चोरों द्वारा 35 कट्टे लहुसन के चुरा पिकअप में लोड करके ले गये थे। लहुसन की कीमत करीब 2 लाख रूपये है। संदीप पिता भागीरथ पाटीदार निवासी दलोट की रिपेार्ट पर थाना सालमगढ़ पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने चोरी के आरोप में 4 लोगो को गिरफ्तार किया है।