rahul gandhi attack on pm modi Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 1:18 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल बोले,मेरे पास PM के भ्रष्टाचार के सबूत,भाजपा ने किया जोरदार पलटवार

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 2:34 PM (IST)
राहुल बोले,मेरे पास PM के भ्रष्टाचार के सबूत,भाजपा ने किया जोरदार पलटवार
राहुल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, ‘राहुल गांधी तो प्राइमरी के बच्चे जैसे हैं जिन्हें कुछ सिखा दिया गया है और वह उसे बोलने के लिए उत्साहित हो रहे हैं।’ चार दिन के अवकाश के बाद बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही हंगामे के साथ ही शुरू हुई। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू पर भ्रष्टाचार के कथित आरोप और नोटबंदी के मसले पर हंगामा शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हो रहे भारी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। जब दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तब भी यह हंगामा जारी रहा। लगातार जारी हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू पर भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर मंगलवार को जब कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी इस मसले को संसद में उठाएगी। बुधवार सुबह सदन में जाने से पहले हुई बैठक में कांग्रेस की बैठक में यह तय किया गया कि वह इस मुद्दे पर सरकार को सदन में घेरेगी। नोटबंदी के साथ-साथ रिजिजू के मुद्दे ने विपक्ष को सरकार के खिलाफ सदन में आक्रामक होने का मौका दे दिया। नतीजा यह हुआ कि बुधवार को भी लोकसभा नहीं चल पाई।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement