rahul gandhi attack on pm modi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल बोले,मेरे पास PM के भ्रष्टाचार के सबूत,भाजपा ने किया जोरदार पलटवार

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 9:22 PM (IST)
राहुल बोले,मेरे पास PM के भ्रष्टाचार के सबूत,भाजपा ने किया जोरदार पलटवार
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर बड़ा हमला है। राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के लगाते हुए दावा किया है कि उनके पास प्रधानमंत्री के निजी भ्रष्टाचार की पर्याप्त जानकारी है, जिसे उन्हें सदन में रखने नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मुझसे घबराए हुए हैं। पीएम डरकर लोकसभा में मुझे नहीं बोलने दे रहे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी भ्रष्टाचार की जानकारी होने का दावा करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को राहुल को बोलने की चुनौती देते हुए कहा कि वह जितना बोलेंगे कांग्रेस उतनी ही बेनकाब होगी। राहुल के भूकंप वाले बयान पर तंज कसते हुए जावड़ेकर ने कहा कि राहुल के बोलने से संसद में भूकंप नहीं आएगा, बल्कि उनके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। साथ ही जावड़ेकर ने कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों पर कालेधन को सफेद करने में शामिल होने का आरोप भी लगाया। भाजपा ने कहा कि अगर राहुल के पास सबूत हैं, तो उसे सार्वजनिक करें। वहीं वेंकैया नायडू ने कहा कि राहुल और कांग्रेस सदन को क्यों नहीं चलने दे रहे हैं। नोटबंदी पर चर्चा होनी चाहिए। इसके पहले लोकसभा में नोटबंदी और किरण रिजिजू के मुद्दे पर भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर कहा कि उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘पिछले एक महीने से पूरा विपक्ष लोकसभा में चर्चा करना चाहता है, पर पीएम और सरकार नहीं चाहते।’ कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री डरे हुए हैं, उनके भ्रष्टाचार की हमारे पास कुछ निजी जानकारी है, जिसे हम सदन में रखना चाहते हैं, इस जानकारी से प्रधानमंत्री का गुब्बारा फूट जाएगा।’ उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार है कि सरकार सदन में चर्चा नहीं चाहती है। हम चुनकर आए हैं, हमें सदन में बोलने नहीं दिया जाए। प्रधानमंत्री सदन में आएं और चर्चा में हिस्सा लें। बाद में जनता फैसला कर लेगी, कौन सच बोल रहा है। राहुल ने कहा, मेरे पास जानकारी है, उससे गुबार फूट जाएगा। हम स्पीकर से अनुरोध करते हैं कि सारे नियम तोड़ दिए जाएं और पीएम जितना चाहें, उतना बोलें, उन्हें बहाने बनाने छोडऩे होंगे।
टूट गया नोट बदलने का वचन, लोग हैं हैरान और परेशान

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement