लखनऊ। विहिप को राम मंदिर आंदोलन के मुख्य कारसेवकों की मृत्यु हो जाने या फिर काफी बुजुर्ग हो जाने के कारण विश्व हिन्दू परिषद राम मंदिर आंदोलन की कमान युवा संतों को सौपने की तैयारी कर रहा है। इसलिए 17 और 18 अक्तूबर को कानपुर के पनकी स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद् की तरफ से पूरे देश के युवा संतों का एक सम्मेलन बुलाया गया है। इस सम्मेलन में उन्हें आंदोलन की बागडोर संभालने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।