Youth will have to shape themselves, only then will India become strong: Colonel Rajyavardhan Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवाओं को खुद को गढ़ना होग, तभी बनेगा मजबूत भारतः कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

khaskhabar.com: रविवार, 12 अप्रैल 2026 6:24 PM (IST)
युवाओं को खुद को गढ़ना होग, तभी बनेगा मजबूत भारतः कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
खास खबर। लाड़नूं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से जैन विश्वभारती प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आचार्य तुलसी और संत-महात्माओं को नमन करते हुए कहा कि लाडनूं की यह पावन धरती देश को आध्यात्म और अनुशासन की दिशा देने वाली रही है। उन्होंने कहा यहां आकर मुझे जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उनकी करुणा, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से मन अत्यंत प्रसन्न और प्रेरित हुआ। यह अवसर जीवन में नई सकारात्मकता और संस्कारों को सुदृढ़ करने वाला रहा है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि उनका आध्यात्मिक मार्गदर्शन समाज को शांति, संयम और सदाचार की प्रेरणा देता है। यहां का वातावरण और परंपरा हर व्यक्ति को सीखने और आत्मविकास का अवसर प्रदान करती है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश एक विचार है, जो हमारी जड़ों, इतिहास और पहचान से जुड़ा होता है। हमारा देश बहुत बड़ा है। लेकिन जब हम एक साथ आते हैं तो हमारी एक कॉमन पहचान होती है भारतीय होने की।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने का आग्रह करते हुए कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण से पहले स्वयं का निर्माण करना पडे़गा। इसके बाद ऐसी टीम बनानी होगी जो संकल्पित हो, दिशा में रहती हो, कमिटेड हो। कर्तव्यपरायणता ही धर्म है। जब राष्ट्र और धर्म एक पटरी पर चलते हैं तो उस राष्ट्र को कोई भी पराजित नहीं कर सकता। हिंदुस्तान की अपनी अलग पहचान है। हमारी संस्कृति बेमिसाल है। राष्ट्र एक विचार है तो धर्म उसकी नैतिकता का कंपस है और संस्कृति उसकी आत्मा है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने मन को जागृत रखें और रोज कुछ समय आत्मचिंतन में लगाएं। यही समय है जब युवा अपने शरीर और मन को तपाकर मजबूत बनाएं, ताकि जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि जीवन हमें एक बड़े उद्देश्य के लिए मिला है, स्वयं को मजबूत बनाकर समाज और राष्ट्र को मजबूत करना। चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ना ही सच्चे विजेता की पहचान है।
रविवार को राजस्थान उत्तराखंड सभा के जयपुर प्रकोष्ठ की ओर से वैशाली नगर में रविवार 12 अप्रैल को रक्तदान शिविर एंव मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने रक्तदाताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं। इसके लिए उनका जितना आभार प्रकट किया जाए वो कम है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि रक्तदान मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में भाग ले रहे सभी रक्तदाताओं, आयोजकों और स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ रक्तदान कर रहे युवाओं से मिले और उनके योगदान को सराहा। जयपुर में ही आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा जयपुर द्वारा आयोजित स्वर्णकार प्रीमियर लीग-2026 में भी शामिल होने पहुंचे।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने खिलाड़ियों से आत्मीयता के साथ मुलाकात और बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने क्रिकेट में भी हाथ आजमाए। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं और यही अनुशासन जीवन में सफलता की पहली कड़ी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement