Youth Should Create Employment Opportunities Through Innovation-Based Thinking: Krishna Kunal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवा नवाचार आधारित सोच के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित करें : कृष्ण कुणाल

khaskhabar.com: सोमवार, 25 मई 2026 9:03 PM (IST)
युवा नवाचार आधारित सोच के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित करें : कृष्ण कुणाल
चूरू। ग्रामीण विकास शासन सचिव व चूरू जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर लोहिया महाविद्यालय स्थित इनक्यूबेशन सेंटर में चल रहे 'इनोवेट चूरू' बूट कैंप का पर्यवेक्षण किया और प्रतिभागियों से संवाद करते हुए युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप एवं एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। चूरू प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के पास असीम संभावनाएं हैं तथा नवाचार आधारित सोच के माध्यम से वे न केवल स्वयं को आत्मनिर्भर बना सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने आइडियाज को व्यवहारिक रूप देने तथा तकनीक एवं कौशल का बेहतर उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कोड चूरू कार्यक्रम में इनरोल बच्चों द्वारा सालासर बालाजी मंदिर के लिए तैयार की गई वेबसाइट की लॉन्चिंग की और वेबसाइट का अवलोकन किया। वेबसाइट बनाने वाले बच्चों को पुस्तकें भेंट कर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बूट कैंप की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्टार्टअप, बिजनेस मॉडल, डिजिटल इनोवेशन एवं स्वरोजगार से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement