Youth should come forward in the direction of self-employment by developing skills: Gehlot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कौशल विकास कर स्वरोजगार की दिशा में आगे आएं युवा : गहलोत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2023 9:30 PM (IST)
कौशल विकास कर स्वरोजगार की दिशा में आगे आएं युवा : गहलोत
बीकानेर। राज्य केशकला बोर्ड अध्यक्ष (राज्यमंत्री) महेन्द्र गहलोत ने कहा कि युवा हाथ का हुनर सीखें, अपने कौशल का विकास के स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ें। गहलोत ने शुक्रवार को हेयर और स्किन केयर के एक नवीनतम प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन भी उपस्थित रहे। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित रूप से काम कर रही है। सरकारी पदों पर भर्तियों के साथ स्वरोजगार के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के मुकेश सेन आदि उपस्थित रहे। इससे पहले अतिथियों ने हर्ष हैंडसम हेयर और स्किन एकेडमी के नवीनतम प्रतिष्ठान का फीता काटकर शुभारंभ किया और नव प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं प्रेषित की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement