Advertisement
बीकानेर में बगावत के बावजूद कांग्रेस ने बनाया बोर्ड : निकिता डूडी 5 वोटों से बनीं जिला प्रमुख, पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बागी बेटी सरिता चौहान को मिले 18 मत

भाजपा और निर्दलीय के नाम वापस लेने से रोचक हुआ मुकाबला; ऐसे चला सियासी घटनाक्रम
भाजपा ने नाम वापस लेकर बढ़ाई कांग्रेस की धड़कनें: नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा की ओर से धापू कंवर और एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार संतोष ने भी पर्चा दाखिल किया था, लेकिन नाम वापसी के समय दोनों ने अपने-अपने नामांकन वापस ले लिए। भाजपा के मैदान से हटते ही मुकाबला सीधा कांग्रेस की निकिता डूडी और पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली सरिता चौहान के बीच सिमट गया।
मतदान के लिए अलग-अलग गुटों में पहुंचे सदस्य: मतदान शुरू होने से पहले निकिता डूडी पूर्व जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल के साथ कुल 24 सदस्यों को लेकर जिला परिषद पहुंचीं। वहीं, बागी उम्मीदवार सरिता चौहान अपने साथ 8 सदस्यों को लेकर पहुंचीं, जबकि भाजपा के सभी 8 सदस्य एक साथ वोट डालने आए और 2 आरएलपी (RLP) सदस्य अलग से मतदान केंद्र पहुंचे।
स्पष्ट बहुमत के बावजूद कांग्रेस के 7 सदस्यों ने की क्रॉस वोटिंग
41 वार्डों का संख्याबल और वोटों का गणित: हालिया जिला परिषद चुनावों में बीकानेर की कुल 41 सीटों में से कांग्रेस ने 30, भाजपा ने 8, आरएलपी ने 2 और माकपा (CPI-M) ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी। स्पष्ट बहुमत होने के कारण कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन सरिता चौहान की बगावत के कारण कांग्रेस के 30 में से 7 सदस्यों ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की, जिसके चलते निकिता डूडी को 23 मत मिले, जबकि भाजपा, आरएलपी व बागी कांग्रेस सदस्यों के समर्थन से सरिता चौहान 18 वोट जुटाने में कामयाब रहीं। उल्लेखनीय है कि पिछली बार भी बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस का ही जिला प्रमुख था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


