young man was not found in the dam shedding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांध में बहा युवक नहीं मिला

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 11:18 PM (IST)
बांध में बहा युवक नहीं मिला
झालावाड़। जिले के पिड़ावा में एनडीआरएफ की टीम का दूसरे दिन का रेस्क्यू ऑपरेशन ख़त्म हुआ। चंवली बांध में दिनभर के रेस्क्यू ऑपरेशन में 35 सदस्यी टीम के हाथ खाली रहे। टीम कमांडर एसएस.सैनी ने लापता वृद्ध के बांध क्षेत्र से आगे बह जाने की संभावना जताई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस और प्रशासन भी मोके पर मौजूद रहा। एक वृद्ध अभी तक लापता हे दो दिन पूर्व पीलियाखाल नदी में पानी के तेज बहाव में मारुति वैन बह जाने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में लापता एक दंपती में से महिला का शव बाद में एनडीआरएफ की टीम ने कल चवली बांध से बरामद कर लिया था। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 2 हो गई है। एक व्यक्ति अभी लापता गुजरात से रेस्क्यू के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश में लगी हुई है। उधर, लगातार बारिश होने के कारण प्रशासन भी मुस्तैद है। लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है। इसी दौरान आपदा राहत कोष से दो मृतको के परिजनो को चार चार लाख रुपयो के सहायता राशि के चेक सोप दिए हे। मृतक सीमावर्ती सुसनेर मध्यप्रदेश के निवासी थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement