आजमगढ़। अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुुुंच गयी और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह हादसा मंगलवार को देर शाम बरदह थानाक्षेत्र के सरायमोहन गांव के पास हुआ। मृत युवक का नाम बबलू सरोज उम्र 27 वर्ष पुत्र बहादुर है।
वह बरदह थानाक्षेत्र के ही बेलाखास गांव का रहने वाला था। मंगलवार की शाम वह दुर्गा पूजा पाण्डाल में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन कराने के लिए जा रहा था। युवक नाचते-गाते गाजे-बाजे के साथ चल रहे थे। इसी दौरान जौनपुर की तरफ से आजमगढ़ जा रही अनियंत्रित बोलेरो ने उसे रौंद दिया। ऐसी स्थिति में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।