जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव के समीप हाईटेेंशन तार की चपेट में आने से युवक गम्भीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एराकियाना मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय बुद्धू पुत्र अब्दुल रहीम शनिवार की शाम पांच बजे ट्रैक्टर पर मिट्टी लादकर शाहगंज आ रहा था।
अक्खीपुर गांव के पास विद्युत प्रवाहित हाईटेंसन तार की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने झुलसे युवक को चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है।