You ignore the workers sold tickets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आप ने कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर टिकटें बेची

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 6:37 PM (IST)
आप ने कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर टिकटें बेची
श्री आनंदपुर साहिब। आम आदमी पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। स्टेट वुमन लीगल सेल की सदस्य और यूथ विंग पंजाब की संयुक्त सचिव किरणजीत कौर और महिला विंग की उपाध्यक्ष राजवंत कौर ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर आप के दुर्गेश पाठक और संजय सिंह पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर टिकट बेच रहे हैं। उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब की विधान सभा टिकट बेचने का भी शक जाहिर किया। किरणजीत कौर ने पत्रकारों से कहा कि सुच्चा सिंह छोटेपुर को पार्टी से निकाले जाने के बारे में मैंने पार्टी हाईकमान से बात की थी। दुर्गेश पाठक ने मुझे कहा था की सुच्चा सिंह छोटेपुर का स्टिंग ऑपरेशन का विडियो जारी करेंगे। आज तक कोई भी विडियो जारी नही किया गया क्योंकि उनके पास कोई भी विडियो है ही नही। पंजाब मैं विधान सभा की टिकट किसी भी कार्यकर्ता को नही दी गई।
कौर ने कहा की मेरी कुछ दिन पहले दुर्गेश पाठक और संजय सिंह से बात हुई थी की श्री आनंदपुर साहिब मैं किसी सिख उम्मीदवार को ही यहाँ से उम्मीदवार होना चाहिए तो उन्होंने कहा कि हमें तो सीट जीतनी है हमें सिखों से कोई भी तालूकात नही है। इससे मुझे तो यह ही बात ज़ाहिर होती है कि इस श्री आनंदपुर साहिब सीट की सौदेबाज़ी हो चुकी है।

आप की उपाध्यक्ष राजवंत कौर ने कहा कि पार्टी अपने सिद्धान्तों पे बिलकुल नही रही। पार्टी के वालंटियरों की बिलकुल भी सुनवाई नही हो रही। मैं कुछ दिन पहले मजीठा मैं आम आदमी पार्टी की रैली में हमारे साथ दुर्व्यहार किया गया। हमारी गाडी तोड़ी , मेरा दुपट्टा तक खींच लिया और स्टेज पे बैठी साड़ी लीडरशिप देख रही थी मगर किसी ने भी उन्हें रोका नही। हमारे ऊपर एंटी पार्टी एक्टिविटी का ठप्पा लगा दिया जाता है। हम तो यही चाहते हैं की कोई भी उम्मीदवार चुनो हमारे बीच मैं से चुनो और हमारे हलके से दो।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement