Yoga Instructors Training Program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योग प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जून 2025 7:21 PM (IST)
योग प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम
भीलवाड़ा। आयुर्वेद विभाग भीलवाडा द्वारा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। इसी क्रम में जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पदस्थापित योग प्रशिक्षकों (महिला/पुरुष) का प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय स्थित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र पर आयोजित किया जा रहा है, प्रशिक्षण के दूसरे दिन गुरुवार को 46 प्रशिक्षणार्थियों ने चिकित्साधिकारी डॉ. निकिता चोधरी से प्रशिक्षण प्राप्त किया। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. महाराज सिंह के अनुसार 15 जून से 20 जून तक विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर प्रातः 07 से 08 बजे तक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement