Advertisement
29 दिसंबर को बजरंग मैदान में होगा योग शिविर, कलेक्टर सहित कई अधिकारियों को दिया गया आमंत्रण

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी शिवरतन नायला ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व ब्राह्मण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनारायण जैमन, विशिष्ट अतिथि कलेक्टर देवेंद्र कुमार और डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा होंगे।
सहप्रभारी योग गुरु सुरेश शर्मा ने बताया कि योग शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और समाज में योग के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
इस अवसर पर सभी योग साधकों और नागरिकों से इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है।
संपर्क अभियान में डॉ. यश शर्मा, योग शिक्षिका कीर्ति शर्मा, मुख्य शिक्षक मनोज खंडेलवाल, यज्ञ आचार्य रामजीलाल शर्मा, गजानन शर्मा, नमस्वी, प्रकृति, प्रकुंज, सीताराम ट्रांसपोर्ट, सत्यनारायण शर्मा, सत्यनारायण गुप्ता, कांता जैमन, संजू शर्मा आदि ने घर-घर जाकर पत्रक और पीले चावल बांटे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


