Outrage among contractual RajMES nursing officers at Dausa District Hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा जिला अस्पताल में संविदा राजमेस (RajMES) नर्सिंग ऑफिसर्स का फूटा गुस्सा : मानदेय कटौती और अनुचित रिकवरी के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 28 नवम्बर 2026 4:16 PM (IST)
दौसा जिला अस्पताल में संविदा राजमेस (RajMES) नर्सिंग ऑफिसर्स का फूटा गुस्सा : मानदेय कटौती और अनुचित रिकवरी के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
दौसा। दौसा जिला अस्पताल में कार्यरत संविदा राजमेस (RajMES) नर्सिंग ऑफिसर्स ने मानदेय में भारी कटौती और अनुचित रिकवरी के विरोध में शनिवार (28 नवंबर 2026) को काली पट्टी बांधकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित नर्सेज ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। वित्त विभाग के नियमों को दरकिनार कर वेतन घटाने और अनुचित रिकवरी का आरोपकेवल 3 माह का मिला वेतन, उसमें भी कटौती: प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी बनियाना ने बताया कि एक ओर सरकार "समान काम, समान वेतन" की नीति पर कार्य करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर राजकीय मेडिकल कॉलेज दौसा के प्रधानाचार्य द्वारा रिक्त पदों के विरुद्ध निविदा/संविदा पर कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर कार्मिकों के मानदेय में भारी कटौती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2026 से आज तक कार्मिकों को केवल 3 माह का ही वेतन दिया गया है और वह भी मूल वेतन से भारी कटौती करके खाते में डाला गया है, साथ ही कार्मिकों से अनुचित रिकवरी भी की जा रही है। प्रदेश में केवल दौसा मेडिकल कॉलेज में लिया गया ऐसा निर्णय: राकेश सैनी ने आरोप लगाया कि पूरे राजस्थान के किसी भी अन्य मेडिकल कॉलेज में ऐसी वेतन कटौती नहीं की गई है और केवल दौसा मेडिकल कॉलेज में ही यह अन्यायपूर्ण फैसला लिया गया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और राजमेस के कुछ उच्च अधिकारियों पर सरकार के मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह कर बिना अनुमति आदेश जारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
आर्थिक शोषण और परिवारों के भरण-पोषण पर संकट; बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मी रहे मौजूदपूर्व निर्धारित दरों को बिना वैध आधार के घटाया: जिला अध्यक्ष विजय कुमार मीणा ने कहा कि पूर्व में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के आदेश के बाद ही वेतन बढ़ाया गया था, जो राजमेस जयपुर के पत्रों एवं वित्त विभाग के परिपत्र "राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022" की अनुमोदित दरों और वित्त विभाग की सहमति के अनुरूप था। लेकिन अब बिना किसी वैध आधार के अचानक वेतन घटाकर कार्मिकों का गंभीर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। कई महीनों से वेतन बकाया रहने और कटौती होने से दिन-रात सेवा दे रहे संविदा कर्मियों के परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
ज्ञापन देने में ये रहे शामिल: विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी बनियाना, जिला अध्यक्ष विजय कुमार मीणा, चंद्रशेखर शर्मा, जगमोहन मीणा, बाबू सरिया, मीठा लाल मीणा, अनिल सिंह, गजेंद्र कसाना, मनुप्रताप सिंह, हेमंत प्रताप, रिंकू गुर्जर, रोमा गुर्जर, आयुष्मा दुबे, सरदा गुर्जर, रेणु बंशीवाल, अंकित बंशीवाल, हरियत बैरवा, मनीष गुर्जर, धर्मवीर यादव, उमरेश मीणा, सुभाष चंद्र मीणा, ओमप्रकाश मीणा, कपिल, अनिल मीणा, राकेश वर्मा और शाहरुख खान सहित अनेक नर्सिंग कार्मिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement