Advertisement
कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प,भाजपा का परचम फिर लहराएंगे

वर्मा ने कहा कि चुनाव के पूर्व तमाम संगठनात्मक व्यवस्थाएं और अधिक पुख्ता करनी होगी। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में युवा वर्ग एवं महिलाएं भी अधिक सक्रिय है और चुनाव प्रचार के सभी संसाधन प्रचार प्रसार, मोबाइल व टेलीफोन इत्यादि की सुविधा ले। इस मौके पर राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव ने भाजपा का विकास एवं केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी व विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी राष्ट्रीय दल की आवश्यकता पड़ी थी तब जनसंघ का उदय हुआ था इसमें डॉक्टर गोलवरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई इत्यादि महापुरुषों का योगदान रहा है।
गालव ने कहा कि अपनी राष्ट्रवादी नीति के चलते डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू जी के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से जनसंघ और बाद में भाजपा जैसे राष्ट्रवादी दल का गठन हुआ जो की आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है इसके लिए इन्हीं बूथ कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैl उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर ही भारतीय जनसंघ का निर्माण हुआ था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बारां
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


