Work in progress should be completed on time: Hanuman Singh Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रगतिरत कार्य समय से पूर्ण हो : हनुमान सिंह राठौड़

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 सितम्बर 2024 3:34 PM (IST)
प्रगतिरत कार्य समय से पूर्ण हो : हनुमान सिंह राठौड़
-महात्मा गांधी नरेगा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित डूंगरपुर। महात्मा गांधी नरेगा योजना की स्वीकृत कार्यों के समीक्षा बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में गुरूवार को ईडीपी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़ ने जिले के सहायक अभियंता एवं योजनाओं से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि स्वीकृत कार्यों को समय पर पूर्ण करंे ताकि उसकी उपयोगिता समय पर मिले जो कार्य अपूर्ण है, उन कार्यों पर श्रमिक नियोजित करते हुए समय पर पूर्ण करे और कार्य की उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करंे। बैठक में उन्होंने इकाई स्तर तक के अधिकारियो को नियमित रूप से क्षेत्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि हो रहे कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता बनी रहे। बैठक में उन्होंने मनरेगा योजना के विभिन्न पैरामीटर पर ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में अधिशासी अभियंता नरेश मेघवाल, विकास अधिकारी मूलाराम सोलंकी, सहायक अभियंता पुनमचंद, हरिप्रसाद बरजोड़, राकेश परमार, गंगाराम डामोर, निजी सहायक महेश पवार सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement