स्नेही मंदिर के पं. हर्षवर्धन भट्ट ने बताया कि यह
करवाचौथ पर महा संयोग 100 साल बाद आया है। इस बार बुधवार को आए इस पर्व
पर शुभ कार्तिक मास का रोहिणी नक्षत्र है। चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में
रहेगा तथा बुध अपनी कन्या राशि में रहेगा। वहीं इस दिन गणेश चतुर्थी और
कृष्ण जी की रोहिणी नक्षत्र भी है। बुधवार गणेश जी और कृष्ण जी दोनों का
दिन है। यह अदभुत संयोग करवाचौथ के व्रत को और भी फलदायी बना रहा है। इस
दिन पति की लंबी उम्र के साथ संतान सुख भी मिल सकता है। उन्होंने बताया कि व्रत रखने वाली स्त्री को लाल और पीले कपड़े पहनना विशेष फलदायी होता है।
ऐसा करने से अगले जन्म में मिलता है भरा-पूरा परिवारयहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी