Women celebrated the marital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुहागिनों ने मनाई करवा चौथ

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 11:03 PM (IST)
सुहागिनों ने मनाई करवा चौथ
नवांशहर। करवाचौथ के पवित्र त्योहार को लेकर बुधवार को भी बाजार सजे थे और करवा चौथ की खरीदारी करने बड़ी संख्या में महिलाएं घरों से निकली। बड़ी संख्या में महिलाओं ने करवा, चूड़ी, बिंदी, कपड़े, छलनी और अन्य सामान की खरीदारी की। बाजारों के साथ सैलूनों व ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की बड़ी भीड़ नजर आई। शहर के बाजारों में सड़क किनारे जगह-जगह मेंहदी लगाने व लगवाने वालों की भीड़ जुटी रही।महिलाओं ने व्रत रखकर मंदिरों व धार्मिक स्थानों पर पूजा अर्चना की। कोठी रोड व कच्चा टोबा मंदिर में व्रत रखकर सुहागिनों ने अपने सुहाग की मंगल कामना की। बुधवार को भी भारी भीड़ के कारण शहर के बंगा रोड, तारा आइस फैक्ट्री रोड, कोठी रोड, गीता भवन रोड, रेलवे रोड, कमेटी बाजार में यातायात भी प्रभावित रहा। शहर के कुलाम रोड स्थित कच्चा टोबा शिव मंदिर, दाना मंडी शिव मंदिर, स्नेही मंदिर, बाबा बालक नाथ मंदिर, कोठी रोड के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा करने वाली सुहागिनों की भीड़ लगी रही। घरों में पूजा के दौरान सुहागिन महिलाओं की ओर से करवाचौथ की कथा सुना कर करुए भी बदले गए। ऐसा करने से अगले जन्म में मिलता है भरा-पूरा परिवार
इन जानवरों को पालने से होती है धन की वर्षा

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement