woman killed husband in sikar -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रेमी संग मिल पत्नी ने ही की थी पति की हत्या, दोनों पुलिस के शिकंजे में

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 3:32 PM (IST)
प्रेमी संग मिल पत्नी ने ही की थी पति की हत्या, दोनों पुलिस के शिकंजे में
खाटूश्यामजी। कस्बे में पिछले दिनों एक व्यक्ति की मारपीट के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी भीमसिंह ने बताया कि 23 अगस्त को वार्ड दो निवासी सुनील उर्फ कालूराम बलाई की पत्नी व अन्य लोगों ने पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में शक के आधार पर पत्नी व तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें सामने आया कि मृतक की पत्नी सुमन देवी व पास ही रहने वाले विनोद कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद बलाई के बीच प्रेम प्रसंग है। सुमन देवी शराबी पति से परेशान थी और आए दिन होने वाले झगड़े से परेशान थी। सुमन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कालूराम को भयभीत करने के लिए उससे मारपीट की। इस दौरान कालूराम की मौत हो गई। तीन दिन तक नहीं दर्ज कराया था मामला

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement