Woman injured in attack of Leopard-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेंदूए के हमले में महिला घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जुलाई 2017 10:56 AM (IST)
तेंदूए के हमले में महिला घायल
बिलासपुर। जिले के गांव सलनु में आदमखोर तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। घायल महिला के देवर मनेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि मंगलवार शाम सात बजे जब उसकी भाभी नीना चन्देल शौचालय से बाहर निकली तो वहां पर घात लगाए बैठा तेंदुआ अचानक उन पर झपट पड़ा। नीना ने पहले तो तेंदूए से मुकाबला किया और ​बाद में जोर-जोर से चिल्लाकर लोगों को इक्ठ्ठा कर लिया। भीड़ को देखकर तेंदुआ तो भाग निकला परन्तु नीना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंन्त उपचार के लिए सुंदरनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया है कि लगभग पांच दिन से तेंदुआ इस इलाके में घूम रहा है। तेंदुआ आए दिन कभी पालतू पशुओं पर भी अटैक कर रहा है। भय से लोग रात को घर से बाहर निकलने से भी डर रहे है। इस बारे में स्थानीय लोगों ने विभाग को भी अवगत कराया था परन्तु विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे की व्यवस्था ना होने की बात कही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement