नृत्य देखने के विवाद में युवती को जिंदा जलाया, मौत
khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 9:32 PM (IST)
तुलसीपुर के सीओ जेआर गौतम ने मौके पर पहुंच कर शबनम का बयान दर्ज किया। उसे रात में तुलसीपुर सीएचसी से गोंडा रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को गोंडा में शबनम की मौत हो गई। जिलाधिकारी रामविशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय व एएसपी एसके राय ने गांव का दौरा किया। सीओ जेआर गौतम ने बताया कि पिता की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है।