शहीद जवानों की याद में बिना इंजिनियरिंग किए युवक ने बनाया रिमोट
गन
khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 07:38 AM (IST)
कानपुर के सचेंडी गांव निवासी विमल गौतम ने ग्रेजुएशन किया है।
बीमारी के कारण पिता की मौत पर इंजिनियर का समान देख रहे बेटे के सारे सपने को तोड़
कर रख दिया। किसान के देहांत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टुट गया। परिवार में
मां माया देवी, भाई
सुनील, नीलकमल
ने किसी तरह परिवार को संभाला। पिता की मौत के बाद किसी तरह विमल ने अपनी पढ़ाई
पूरी की। मां माया का कहना है कि बेटे विमल में बचपन से ही आदत थी कि कि कोई
इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट या खिलौने देखता था तो उसको खोल कर जरूर देखता था। इसके
अन्दर क्या और यह अपना काम कैसे कर रही है, यदि कोई चीज ख़राब हो जाती थी तो उसे
ठीक करके ही दम लेता था।