Advertisement
अगले चुनावों में उसी का देंगे साथ, जो होगा ईमानदार ...

उन्होंने सदर के विधायक बंबर ठाकुर को असफल विधायक की संज्ञा देते हुए कहा कि यह व्यक्ति तो विधायक कहलाने के भी लायक नहीं है। ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से आराजकता और गुंडागर्दी सदर चुनाव क्षेत्र में फैली हुई है उससे इस क्षेत्र की हालत बिहार से भी बदतर हो गई है।
उन्होंने कहा कि लोग बदलाव के मूड़ में हैं। इस समय कुठेड़ा पीएचसी को केवल एक ही डॉक्टर इसे चला रहा है। इस में डेंटल डॉक्टर है ही नहीं। गांवों में पीने के पानी की समस्या हमेशा देखी जा सकती है। सुभाष ठाकुर ने क्षेत्र की सड़कों की खस्ता हालत का भी उल्लेख किया जिस पर वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक भी इंट नहीं लगी है। उन्होंने बताया कि जोल प्लांखी और भगोट सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि उस पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है।
ठाकुर ने केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का भी विस्तार से उल्लेख किया और कार्यकर्ताओं से कहा कि घर घर मोदी हर घर मोदी जैसे नारे की तरह उन द्वारा चलाई गई योजनाओं को भी घर-घर पहुंचाने का समय अब आ गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बिलासपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


