win the challenge to get all the water crisis-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सब मिल कर जीतेंगे जल संकट की चुनौती-वर्मा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 8:55 PM (IST)
सब मिल कर जीतेंगे जल संकट की चुनौती-वर्मा
बूंदी। सफलता भरे परिणामों से लबरेज ‘मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान’ के द्वितीय चरण का जिले में शुक्रवार को उत्साहजनक आगाज हुआ। परिवहन राज्यमंत्री बाबूलाल वर्मा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में केशोरायपाटन पंचायत समिति नवलपुरा एवं केशवपुरा में जल संरक्षण के लिए कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्राी वर्मा ने जल संकट की चुनौती को सब मिलकर जीतने का आह्वान किया। अभियान के द्वितीय चरण में जिले में 28 ग्राम पंचायतों के 83 गांवों में 2,884 कार्य 36 करोड की लागत से करवाए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में भी जल स्वावलम्बन एवं संरक्षण के कार्य होंगे। मुख्य अतिथि परिवहन राज्यमंत्री बाबूलाल वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि प्रभारी सचिव नरेशपाल गंगवार की उपस्थिति में विधिवत मंत्रोच्चारण, भूमि पूजन एवं शिलान्यास पटिट्का के अनावरण के साथ ही 3.78 लाख की लागत से बडा तालाब ग्राम नवलपुरा का शिलान्यास, ग्राम नवलपुरा में ही 5 लाख की लागत से पक्का चेक डेम निर्माण कार्य, केशवपुरा ग्राम में 25 लाख की लागत से नलकूप पाईप लाईन व भूतल जलाशय जीर्णोद्धार कार्य, ग्राम अभयपुरा में 2 लाख की लागत से बावडी जीर्णोद्धार, ग्राम अरणिया ग्राम पंचायत बलबन में 3 लाख की लागत से भैरू जी की तलाई का जीर्णोद्धार आदि कार्यो के साथ मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान के द्वितीय फेज का आगाज किया गया। जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement