win the challenge to get all the water crisis Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सब मिल कर जीतेंगे जल संकट की चुनौती-वर्मा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 8:55 PM (IST)
सब मिल कर जीतेंगे जल संकट की चुनौती-वर्मा
डार्क जोन में कमी आई समारोह के विशिष्ट अतिथि एवं जिला प्रभारी सचिव नरेशपाल गंगवार ने कहा कि प्रथम चरण में कार्य सफलता पूर्वक समय पर पूरा होने से जिले को लाभ मिला है जिससे गत एक वर्ष में ही जल स्तर बढा है और डार्क जोन में कमी आई है। अभियान के द्वितीय चरण में 84 गांव में 36 करोड के 2884 कार्य करवाए जाएंगे। महायज्ञ में सभी दें आहूति
जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल कहा कि जिले में पहले चरण में 2799 कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण किये गये है। उन्होंने इस सफलता के लिए सभी विभागों एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद एवं आभार जताया। उन्होंने जल अभियान को जन अभियान बनाने की आमजन से अपील की और कहा कि इस महायज्ञ में सभी अपनी आहूॅतियां देकर वर्षा जल को व्यर्थ बहने से बचाकर जिले को जल आत्म निर्भर बनाने में अपना योगदान दें।
प्रधान प्रशांत मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि गांव-गांव जल स्वावलंबी बने इसीलिए सफल प्रथम चरण के बाद द्वितीय फेज की उत्साह पूर्वक शुरूआत हो चुकी है जिसे हमें मिलकर सफल बनाना है।
इस दौरान विधायक डोगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के इस अभियान में सबको साथ लेकर कार्य किया जाएगा। ओर इसके तहत समस्त कार्य 30 जून तक पूर्ण किए जाने हैं। बावडी के सुदृढीकरण एवं सफाई के लिए 3.85 लाख स्वीकृत हैं। बावडी में गंदे पानी के गिरने को रोकने का कार्य होगा तथा संपूर्ण सफाई कर बावडी का सोैंदर्य निहारा जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाशचन्द पवन, सभापति महाविर मोदी सहित शहर के पार्षद मौजूद रहे।
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement