Will re-demarcate the border of Shahpura district: MLA Bairava-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाहपुरा जिले की सीमा का दोबारा सीमकांन कराएंगे : विधायक बैरवा

khaskhabar.com: सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 7:50 PM (IST)
शाहपुरा जिले की सीमा का दोबारा सीमकांन कराएंगे :  विधायक बैरवा
शाहपुरा। किसान केसरी संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन धरती देवरा वाटिका में संपन्न हुआ। शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा के मुख्य आतिथि रहे। तो भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा ने अध्यक्षता की। संघ के जिला अध्यक्ष सूर्यप्रकाश ओझा ने किसानों की समस्याओं को रखा। विधायक लालाराम बैरवा ने कहा कि वो स्वयं किसान पुत्र है। किसानों की समस्या के समाधान के लिए वो 24 गुणा 7 सेवा में तैयार है। काश्तकारों की समस्याओं के समाधान का सरकार से पूरा प्रयास करेंगें तथा जरूरत पड़ने वो सरकार से भी भिड़ जाएंगें। शाहपुरा में बेरोजगारी की समस्या को प्रमुखता से निपटायी जाएगी। अगले सप्ताह ही शाहपुरा के युवाओं के तकनीकी प्रशिक्षण के लिए कार्य योजना तैयार की है। इस कार्य के लिए शाहपुरा जिला कलेक्टर की अगुवाई में कार्य चल रहा है।
जिला अध्यक्ष सूर्यप्रकाश ओझा ने कहा कि एमएसपी कानून बनाकर किसानों द्वारा की गई सभी प्रकार की उपज को एम-एसपी दर पर खरीदने की व्यवस्था हो, किसानों की फसलों का बीमा करवाने पर नुकसान का सही आकलन कर किसानों को फसल के नुकसान की क्षति पूर्ति की जाए।
शाहपुरा में बाईपास के काश्तकारों को मुआवजा दिलाया जाए। किसानों की फसलों की जिंसवारी को स्वघोषित की जावे, किसानों को कृषि बिजली निशुल्क व समय पर दी जावे, सभी प्रकार की राजकीय कृषि योजनाओं में किसानों को पाइपलाइन फव्वारा व कृषि यंत्रों पर अनुदान समय पर दिया जावे, पीएम किसान निधि सहित अन्य योजनाओं में शाहपुरा जिले में स्पेशल वेटेज देकर कार्रवाई होनी चाहिए।
शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने काश्तकारों की पैरवी करते हुए कहा कि किसानों की लड़ाई वह स्वयं लड़ते रहेंगे और काश्तकारों को हर लाभ देने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि का पोर्टल 1 मार्च से प्रारंभ हो जाएगा।
सम्मेलन में जिला परिषद सदस्य शिवराज कुमावत, पूर्व उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर, बनेड़ा प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह, भाजपा नेता महावीर सैनी, पूर्व पीसीसी सदस्य राजकुमार बैरवा मौजूद रहे।
जिला सम्मेलन में संघ के प्रवक्ता नूर मोहम्मद, जिला उपाध्यक्ष भेरूलाल गाडरी, रमेश कुमावत, मुकेश शर्मा, रज्जाक मोहम्मद, हीरालाल गाडरी, मोहन शर्मा, तहसील अध्यक्ष नंद सिंह खंगारोत, रामप्रसाद पवार, शिवलाल मीणा, संगठन मंत्री छोटू कुमावत, भोलू कुमावत, हीरालाल कुमावत, प्रहलाद लोहार, गणपत बेरवा, सोहन कुमावत, रामकिशन कुमावत तथा समस्त पदाधिकारी मौजूद थे।
शाहपुरा जिले की सीमाओं का होगा दोबारा से सीमाकंनः
शाहपुरा को जिला बनाए जाने के दौरान उनके द्वारा किए गए संघर्ष को याद करते हुए विधायक लालाराम बैरवा ने कहा कि शाहपुरा को जिला जिस स्वरुप में घोषित किया जाना था वह पिछली सरकार नहीं कर पाई।
विधायक बैरवा ने स्पष्ट कहा कि शाहपुर जिले की सीमाओं का सीमांकन लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से कराया जाएगा और हिंदुस्तान जिंक परिक्षेत्र तथा जिंदल जिंक परिषद में से एक परीक्षेत्र आवश्यक रूप से शाहपुरा जिला क्षेत्र में मिलाया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार तक वह अपनी बात को रख चुके हैं।
टेक्सटाइल पार्क की योजना आएगीः
विधायक बैरवा ने कहा कि शाहपुरा में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने के लिए यहां पर पीएम टेक्सटाइल पार्क खोले जाने की योजना पर काम चल रहा है। ऐसा होने पर यहां 1000 बीघा क्षेत्र में टेक्सटाइल पार्क योजना विकसित हो सकेगी। जिससे शाहपुरा के हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विधायक बैरवा ने काश्तकारों को यह भी जानकारी दी की शाहपुरा कृषि प्रधान क्षेत्र है और यहां के बांध तथा तालाबों तथा नहरों की मरम्मत जीर्णोद्वार के कार्यों के लिए भी 15 करोड रुपए की स्वीकृति राज्य सरकार से जारी करवा दी है। इसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement