अलीगढ़। गाँव लोधा के पास युवक की हत्या कर सबूत छुपाने के लिए शव को बुर्जी में डालकर जलाने की कोशिश की गयी। इससे पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी तथा ग्रामीणों की सूचना पाकर दमकल सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और आग को बुझाकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले युवक की हत्या की गयी उसके बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया। बहरहाल पुलिस मामले की गम्भीरता को देखते हुये जाँच में जुट गयी है और यह प्रयास कर रही है कि शव किसका हे और किसने इसकी हत्या की।