नारनौल। महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर जिले के नांगल चौधरी कस्बे में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सबसे पहले सभी अतिथियों और कवियों ने महाराजा अग्रसेन को पुष्प अर्पित किए और फिर अपनी शानदार रचनाओं से सभी को जमकर हंसाया। इस मौके पर दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम के पूर्व निदेशक एवं व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंगलाल अग्रवाल समाजसेवी डाॅ. दिनेश गर्ग, व्यापार मंडल के जिला महासचिव एवं ग्रिवेश कमेटी के पूर्व सदस्य सीताराम सर्राफ, व्यापार मंडल के शहरी प्रधान सुदर्शन बंसल, नारनौल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरूण बिंदल, सीजेएम अमित गर्ग ने भी शिरकत की। इससे पहले शहर में महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर नगर पार्षद से चुनाव जीतकर आए नीरज चौधरी का सम्मान भी किया गया।